Sunday, January 25, 2015

लेबर पेन शुरू हो तो क्या करें



 प्रसव पीड़ा का पता लगने के बाद कोर्इ भी ठंडी चीज न खाये जैसे - सीताफल, आइसक्रीम, दही, केला, ठंडा दूध, कोल्ड ड्रिंक आदि और बासी भोजन न करे। इससे प्रसव दर्द रूक रूक कर आता है। हासिपटल जाते वक्त अपने सोने चांदी के जेबर सब घर पर ही उतार कर रखें। पतली चेन व चूड़ी पहन ले जैसे कांच की चूड़ी चांदी की चैन आदि।
हासिपटल जाते वक्त सूपे में गुड की डली 1/2 कि. गेंहू, तथा 11 रूपये रखकर गर्भवती महिला हाथ लगाकर मन में बोले – हे माता मेरी डिलेवरी सुखपूर्वक होवे। सूपे को फिर प्रसूता के सोने के कमरे में पलंग के नीचे रखे तथा डिलेवरी के बाद न्हावण वाले दिन तेल मालिश वाली बार्इ को देवे। घर से रवाना होते वक्त देवी देवता को हाथ जोड़े, स्मरण करके प्रसाद बोले, घर में बड़ो के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद ले तथा प्रभु के आगे हाथ जोड़कर मन में यह कहें कि मेरी डिलेवरी सुखपूर्वक होवे।


No comments:

Post a Comment