अस्पताल जाते वक्त जिन चीजो
की जरूरत होती है पहले से ही एक बैग में तैयार करके रखे।
1. टेलीफोन डायरी।
2. मां और नवजात शिशु के लिये साफ बेड शीटस व ओढ़ने के लिये कंबल, साफ धुले
हुये शिशु के वस्त्र,
0 साइस के कपड़े, हाफ स्वेटर, फुल स्वेटर, 5-6 नेपी, 10-12 डायपर, पुराने साड़ी का नेपकिन, या मलमल का कपड़ा, बेबी आयल, बेबी पाउण्डर,
साबुन, मोजे, टोपी, बच्चे को लपेटने के लिये (रिसीविंग ब्लेकिट) चौकोर फलालैन का कपड़ा , 2-4 टॉवल- 2 बड़े , 2 छोटे । इस्तेमाल
के पहले सभी कपड़े डिटाल से धोकर प्रेस करें।
3. मां के लिये स्तन पान गाऊन, 2-3 जोड़ी अंडर वियर ब्रा, साड़ी पेटीकोट,
ब्लाउज, सेनेटरी नेपकिन, पेट बांधने के लिये बेल्ट या कपड़ा, सिर बांधने का पकड़ा।
4. शेम्पू, नहाने का साबुन, टावेल, टूथब्रश, टूथपेस्ट, मंजन, पाउण्डर, क्रीम,
कपड़े धोने का पाउण्डर या साबुन, हाथ धोने का साबुन, बिंदी आदि।
5. प्लेट ,कटोरी, चम्मच, ग्लास आदि
6. फल व बिस्कुट या कोर्इ भी हल्का नाश्ता आदि गरम पानी रखने के लिये सुरार्इ,
मालिश का तेल, आलिव आर्इल, दूध चाय के लिये धर्मस, जच्चा के लिये मोजे, चप्पल, छोटी
थाली, गिलास कटोरी चम्मच।
7. घर से हासिपटल जाते वक्त घर से घड़ी ले जाना चाहिये ताकि शिशु का जन्म
समय नोट कर सके।
No comments:
Post a Comment