गर्भावस्था के दौरान सौन्दर्य और स्वास्थ्य
गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओ
को किसी तरह की तकलीफ या तनाव नहीं रहता उनका गर्भ जैसे जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे माता
का सौन्दर्य खिलता है। चेहरे में चमक आती है। माता अपने खाने पीने का अच्छे से ध्यान
रखे तो वो अपना और शिशु का स्वास्थ्य भी अच्छा रख सकती है।
स्त्रियों को गर्भावस्था के
दौरान कई सौन्दर्य समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जैसे बालो का झड़ना, शरीर में खुजली
आना, चेहरे में झाइयां या काले दाग, त्वचा का अति शुष्क होना आदि। ये सारी समस्यायें
प्रसव के बाद अपने आप खत्म हो जाती हैं।
गर्भावस्था में आपको कोर्इ
तकलीफ न हो इसके लिये निम्न घरेलू उपाय करके बचा जा सकता है:
1. बाल शुष्क होना
गुनगुने नारियल या जैतुन के
तेल से मालिश करे। सिर धोने के लिये आंवला, शिकाकार्इ, कपूर, काचरी, ब्राम्ही की पत्ती,नीम
की पत्ती और दाना मैथी रात को भिगोकर, सुबह
पेस्ट बनाएं और बालो में आधा घंटा लगा कर रखें या इन सब चीजों को अंदाज से लेकर बारीक करे व दो चम्मच पानी डालकर रात को भिगाकर
रख, सुबह इस पेष्ट से सिर धोएं। इससे बाल मुलायम
होते है। गीले बालो में तेल लगाने से बालो
में चमक आती है।
2. शरीर में खुजली होना
बेसन, दूध, चंदन पाण्डर का
पेस्ट बनाये और शरीर में लगाए। शरीर पर तेल मालिश हल्के हाथ से हफ्ते में 2 बार करे
तथा नहाने के पानी में 1 चम्मच नमक डालकर नहाए। नहाने के बाद शरीर पर कोको बटर या आप
जो भी क्रीम लगाते हो वो लगाये।
4. चेहरे पर झाइयां
कच्चे दूध में ब्रेड भिगोकर
लगाये, उसके साथ मलार्इ और गुलाब के फूलो की पखुडि़यां भी पीसकर प्रयोग करें।
5. स्ट्रेच मार्क
महिलाओ को गर्भावस्था में स्ट्रेच
मार्क की बड़ी चिन्ता रहती है। कुछ आवश्यक बाते ध्यान में रखकर इन स्ट्रेच मार्क को
रोका जा सकता है। गर्भावस्था के तीसरे महिने से पूरे शरीर की चमड़ी खिंचने लगती है,
जिसके कारण खुजली आने लगती है तो क्रीम या कोको बटर लगाने से तुरन्त खुजली कम होती
है। जेतुन का तेल या अरडीं के तेल की हल्के हाथ से मालिश करने से भी फायदा होता है।
डाक्टर से पूछकर इसके लिये कुछ व्यायाम भी कर सकते हैं। जिससे त्वचा में कसावट रहेगी।
6. मन ख़राब होना
प्रात: काल उठकर जरूर घूमने
जाये जिससे रक्त संचार भी ठीक रहेगा और मन अच्छा रहेगा। सुबह की हवा ऐसे भी स्वास्थ्य
के लिये बहुत अच्छी होती है।
7. मार्निंग सिकनेस
मार्निंग सिकनेस को दूर करने
के लिये कार्बोहार्इड्रेट का सेवन करें जैसे - बिस्कुट, ब्रेड, टोस्ट खारी, सूहाली
या एक कप नीबू पानी।
No comments:
Post a Comment