Sunday, January 25, 2015

गर्भावस्था की प्रथम तिमाही (1,2,3 महिना)

गर्भावस्था की प्रथम तिमाही (1,2,3 महिना)



पहला महिना अंजान चला जाता है, आपको पता ही नहीं चलता कि आप गर्भवती है। आप सामान्य महसूस करती हैं। क्योंकि आपके शिशु का आकार मटर के दाने के आकार का होता है। लम्बार्इ लगभग 01 एम.एम.- 02 एम.एम. तक होती है। तीन महीने के अंत तक शिशु लगभग 3-5 एम.एम. तक लंबा हो जाता है। उसका वजन लगभग 1 ओस जितना होता है। आवश्यक अंग तथा हाथ, पाव बन जाते है। पर पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते, दिल धड़कता है। आंखे अपनी जगह पर बन चुकी होती है, पर बंद रहती है। जनन अंग भी विकसित हो जाते है। जिससे लड़का-लड़की की पहचान हो सकती है। चेहरे की आकृति व कान नाक भी बन जाती है। तीसरे महिने में पहला अल्ट्रासाउण्ड सोनोग्राफी होती है। जिससे उम्र का पता चलता है कि शिशु कितने दिन का हुआ।

No comments:

Post a Comment